फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला बांटने के विवाद में डीलर, प्रधान पक्ष में मारपीट व फायरिंग

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मारपीट के बाद टूटी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर राहिन में गल्ला बांटने को लेकर प्रधान व डीलर के बीच विवाद के कारण शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षाें में पहले मारपीट बाद में फायरिंग हुई। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। प्रधान पक्ष कें लोगों ने डीलर की कार के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव कल्याणपुर राहिन में ग्राम प्रधान केशव सिंह व राशन डीलर गौरव के बीच गल्ला बांटने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को गांव के ही ब्रह्मानंद के मकान पर लेटर पड़ा था। ब्रह्मानंद ने प्रधान व डीलर को दावत दी थी। डीलर गौरव इटावा से दावत में शामिल होने के लिए अपने भाई अनूप के साथ कार से आए थे। दावत में प्रधान पक्ष के लोग भी आए थे। दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष से फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग से गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। करीब 15 राउंड गालियां चली। इस मारपीट में प्रधान पक्ष से अनिल पुत्र केशव सिंह व सुनील कुमार पुत्र मोकम सिंह व डीलर पक्ष की ओर से डीलर गौरव सिंह उनका भाई अनूप सिंह व दयाकांत पुत्र ह्रदय राम घायल हो गए। मारपीट में गौरव अनूप को काफी चोटें आई। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। अनिल व सुनील को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गौरव व अनूप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अनूप ने बताया कि मारपीट के बाद दूसरे पक्ष के लोग उसके पास से 20 हजार रुपये, जंजीर, अंगूठी के अलावा एटीएम भी लूट ले गए। एसओ चौबिया विनोद यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें