फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट

Sat, 23 Sep 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
बसरेहर के बबनपुर गाव में मारपीट करने वालों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के बबनपुरा में रुपये के लेनदेन को लेकर 15-20 दबंग युवकों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घेरकर दो दबंगों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस को दी। यूपी-100 पुलिस ने थाना पर सूचना देकर फोर्स बुलाकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए दबंगों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 बबनपुरा गांव निवासी अजयपाल का गत दिनों इंडिया-आस्ट्रेलिया टीम के बीच हुए मैच में तीन हजार रुपये का लेनदेन रिंकू से होना बताया गया। इसी को लेकर शनिवार को 15-20 दबंग युवक उसके घर आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें रमेशचंद्र , अजय पाल, जयपाल, सरला देवी, रूबी, प्रियंका के चोटें आई हैं।  ग्रामीण दबंगों की ओर दौड़ पड़े और दो युवकों को पकड़कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रिंकू, विपिन कुमार निवासी कैलामऊ गांव बसरेहर बताया।

एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे ने बताया कि बुधवार को हुए इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच में सट्टा लगाया गया जो अजयपाल ने जीता। अजयपाल ने जब एक दिन बीत जाने के बाद मैच की जीती हुई रकम तीन हजार रिंकू व विपिन  निवासी कैलामऊ से मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। गांव से करीब 12 लोगों के साथ मिलकर अजयपाल के घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामलेे में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें