जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला यादवनगर दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए विवाद मेें शुक्रवार रात जमकर फायरिंग हुई। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के एक-एक आरोपी को हिरासत मेें लिया है।
यादवनगर निवासी रूचिन यादव तथा राधे यादव के बीच मोहल्ला गुलाबबाड़ी में स्थित एक टावर पर अपने अपने वर्चस्व को लेकर शुक्रवार रात लगभग 9 बजे विवाद हो गया था। कुछ लोगों के बीच में पड़ने से विवाद शंात हो गया। हालांकि दोनों ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे गए। कुछ देर बाद ही स्टेट बैंक के पास फायरिंग की आवाजें सुनाई दी।
दोनों पक्ष हवाई फायरिंग कर रहे थे। पुलिस दो लोगों को थाने ले आई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ है। फायरिंग की बात सही नहीं है। उनका कहना रहा कि हिरासत में लिये गए रूचिन तथा राधे के बीच विवाद हो गया था। पुलिस दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।