फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों को टीटीई ने ट्रेन से उतारा, चारों की राजधानी से कटकर मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:19 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस ने पटरी से शव हटवाकर जांच शुरू की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनरल टिकट से अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में चढ़े एक ही परिवार के चार चचेरे भाइयों की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। दिल दहला देने वाला यह हादसा बलरई स्टेशन की लूपलाइन पर हुआ। आरोप है कि जुर्माना न भरने पर टीटीई ने ट्रेन खड़ी होने पर चारों को दूसरे कोच में जाने के लिए कहकर उतार दिया था। चारों अपने परिवार के साथ कौशांबी जिले से सूरत में काम करने के लिए जा रहे थे।  
विज्ञापन


मरने वालों में कौशांबी के जुगराजपुर गांव निवासी अभिषेक उर्फ जीतू (20) पुत्र राजेंद्र कुमार, लाल चंद्र (19) पुत्र जवाहर लाल, सुरेंद्र उर्फ  गुरुमान सिंह (20) पुत्र भैयालाल और पिंटू (19) पुत्र छुटई शामिल हैं। इनके साथ के सात अन्य लोग दूसरे कोच में बैठे थे। इनमें अभिषेक के मौसा कानपुर के गुजैनी निवासी यशवंत भी थे। इन सभी के पास जनरल टिकट था, लेकिन ये लोग अवध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-13 में बैठे थे। सोमवार सुबह 6:31 बजे ट्रेन को बलरई स्टेशन की लूपलाइन पर 2313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस को पास देने के लिए रोक दिया गया। इसी बीच टीटीई टिकट चेक करने पहुंच गया।


यशवंत ने बताया कि टीटीई ने प्रति यात्री 540 रुपये जुर्माना भरने को कहा। रुपये न होने की बात कहने पर तत्काल ट्रेन से उतरने का दबाव बनाया। ट्रेन का स्टेशन पर स्टापेज नहीं था और ट्रेन लूपलाइन पर खड़ी थी। टीटीई की डांट पर जीतू, लालचंद्र, सुरेंद्र और पिंटू ट्रेन से उतर रहे थे। इसी बीच बगल की लाइन से गुजरती राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। यशवंत व दो अन्य साथी स्टेशन पर रुक गए और अन्य उसी ट्रेन से सूरत रवाना हो गए।
विज्ञापन


सीओ चकरनगर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करीब 12 बजे शासन ने डीएम से जानकारी ली। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट यतेंद्र नाथ शुक्ला, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, जीआरपी प्रभारी कमलाशंकर को मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें