फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में चचेरे भाई को यमुना में फेंका

Wed, 12 Aug 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम खदिया पर बने यमुना नदी के पुल पर दो चचेरे भाइयों के विवाद में एक भाई ने दूसरे को धक्का देकर यमुना में फेंक दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के गोताखोर और नाव वाले उसे जाल डालकर खोज रहे थे।
विज्ञापन


फेंके गए युवक के पिता ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ हत्या और शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार की सांयकाल लगभग छह बजे ग्राम इमलीपुरा थाना चित्राहाट जिला आगरा निवासी बबलू (22) पुत्र कुंवर पाल तथा उसका चचेरा भाई रीतेश (24) पुत्र राजपाल टेंपो से फकीरे की मड़ैया तक आए।

इसके बाद दोनों पैदल पुल पार करने लगे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर रीतेश ने बबलू को धक्का मार दिया, जिससे वह यमुना नदी में गिर पड़ा नदी के तेज बहाव में देखते-देखते लापता हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रीतेश को धक्का मारते हुए देख लिया तब तक काफी लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने रीतेश को पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया। उधर थानाध्यक्ष बलरई अनूप कुमार निगम ने बताया कि बबलू की मंगलवार की देर शाम से ही खोजबीन की जा रही है।  गोताखोरों की टीम ने खदिया गांव पहुंचकर यमुना नदी में जाल डालकर लापता पता लगा रहे हैं।

इस मामले में बबलू के पिता कुंवर पाल ने गांव के ही रीतेश, रामपाल और महेश के खिलाफ हत्या और शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर एसएसपी के आदेश पर बाइक की टक्कर से घायल कर दिए जाने का मामला एक सप्ताह बाद भरथना थाने में दर्ज हुआ। रेशमा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम कुंअरा ने एक अज्ञात बाइक सवार पर आरोप लगाया है कि भरथना बकेवर मार्ग स्थित ग्राम कुंअरा के सामने उसके पुत्र हिमांशु को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें