फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर करने वाले को दबोचा

Mon, 28 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। नगर के भरथना चौराहे पर सोमवार को खड़े  संदिग्ध युवक को पुलिस के टोकने पर युवक ने  दरोगा पर तमंचे से फायर कर दिया। कारतूस मिस होने से दरोगा और पुलिस पार्टी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बकेवर थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में नेशनल हाईवे पर निकले हुए थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक अपनी कमर में तमंचा लगाए भरथना चौराहे पर खड़ा हुआ है।

  जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को टोका जिस पर युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।  कारतूस मिस हो जाने के कारण दरोगा सहित पुलिस टीम बच गई।
विज्ञापन


पुलिस पर दोबारा गोली चलाने के लिए वह तमंचे में कारतूस लोड कर ही रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम हरिओम निवासी वीरपुर एरवाकटरा औरैया बताया। जामा तलाशी मे पुलिस ने उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें