फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी और जेवर चोरी

Fri, 24 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
निलोई गांव में शिक्षक के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम निलोई में रिटायर्ड शिक्षक के घर से चोर जेवर और नगदी सहित 4 लाख की संपत्ति लेकर चंपत हो गए। पुलिस और फिंगर एक्सपर्ट टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 गुरुवार रात गांव निलोई निवासी रघुदयाल पुत्र चौकेलाल जाटव के घर छत के रास्ते से जीने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने कमरों की कुंडी में सफेद कपड़ा बांध दिया। एक कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, चूड़ी, बेसर, झुमकी, करधनी, पायलें, सुतिया आदि चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये निकाल लिए। चोर जीने के रास्ते ही भाग गए। शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे गृहस्वामी के पुत्र रवींद्र ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने शोर मचाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिंगर एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। गृहस्वामी रघुदयाल के सबसे बड़े पुत्र सुरेश चंद्र मैनपुरी में पशु चिकित्साधिकारी हैं।  दूसरा पुत्र रवींद्र परसौआ गांव में पशुधन प्रसार अधिकारी है। तीसरा पुत्र राजहंस सिंह धौलपुर खेड़ा में पशुधन प्रसार अधिकारी और चौथा पुत्र सुनील कुमार हैंवरा में फार्मासिस्ट है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें