फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर से नगदी और जेवर चोरी

Mon, 19 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बक्सों और अलमारियों के टूटे पड़े ताले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जटपुरा में रविवार रात चोराें ने एक वकील के मकान को निशाना बनाया। अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर जेवर और नगदी चुरा ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे। वकील मुंबई गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला पटी गली जटपुरा निवासी अधिवक्ता अरविंद सिंह चौहान पुत्र महिपाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी नीलिमा सिंह को कैंसर  है। उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। तीन महीने से वह वहीं पर थे। पत्नी को रिश्तेदार के पास छोड़कर वह दो दिन पूर्व इटावा आए थे। वह मां को झांसी छोड़ने के लिए रविवार को  गए थे। वहीं से वह मुंबई चले गए। रविवार रात को मकान सूना पाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर में घुसकर जेवर, नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह पड़ोस के लोगाें ने फोन से अरविंद को चोरी की जानकारी दी। पड़ोस में रहने वाले मोहकम सिंह भदौरिया ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर मोहकम सिंह की ओर से दी गई है। चोर करीब एक लाख का माल चुरा ले गए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें