फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने लूटा ट्रक

Sun, 05 Feb 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुलिस के पास पहुंचे ट्रक चालक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बकेवर।कार सवार छह बदमाशों ने शनिवार रात लखना के पास मौरंग भरने जा रहे ट्रक के चालक और हेल्पर को मारपीट कर ट्रक लूट लिया। दोनों को बांधकर बकेवर भरथना मार्ग पर हर्राजपुर के पास अमरूद के बाग में  फेंक दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। उसका कहना है कि ट्रक फाइनेंस की किस्तों के बकाया होने के कारण लूट की कहानी गढ़ी गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना करहल के ग्राम नगला रामसनेही निवासी पंकज यादव पुत्र सत्यराम यादव मैनपुरी के भांवत चौराहा निवासी अमित यादव का ट्रक चलाता है। वह शनिवार रात ट्रक लेकर मौरंग भरने जा रहा था। उसके साथ गांव का हेल्पर अजय यादव पुत्र अशोक यादव भी था। पंकज ने बताया कि रात 11 बजे लखना-चकरनगर मार्ग पर वन विभाग के आफिस के पहले सफेद रंग की कार ने ट्रक को ओवरटेक किया।

कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसे व हेल्पर को कार में डाल लिया। तीन लोग ट्रक लूट ले गए। लोहे की रॉड से उन्हें मारापीटा भी। उन्हें कार में डालकर तीन बदमाश वापस बकेवर की ओर आए। भरथना रोड  से दो किमी आगे हर्राजपुर गांव के सामने एक बाग में दोनों को बांधकर डाल दिया। करीब तीन बजे बदमाश कार से भाग गए। चालक और हेल्पर रविवार सुबह सात बजे किसी तरह पास में ही स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचे। एक लेबर ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बकेवर जय प्रकाश यादव मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। चालक पंकज यादव ने लेबर के मोबाइल से ट्रक मालिक अमित यादव को घटना की सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष बकेवर जय प्रकाश यादव ने ट्रक लूट की घटना को फर्जी बताया। कहा कि ट्रक की फाइनेंस की करीब चार किश्ते बकाया हैं। जिसके चलते ट्रक लूट की साजिश रची गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें