बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर तिराहा के पास से कार सवार युवक एक युवती को जबरन कार में डालकर अगवा कर ले गए। पिता ने दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बढ़पुरा थाना में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी पुत्री बुधवार की शाम करीब सात बजे क्षेत्र के कुंडेश्वर तिराहा के पास से गुजर रही थी।
नारायण पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी विधूपुरा, वीरू पुत्र मुनेंद्र भदौरिया, लवकुश पुत्र कृपाराम राजपूत, केतन सिंह चौहान निवासी उदी मोड, रविशंकर पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी विधूपुरा थाना बढ़पुरा अपने पांच अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। फिर उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर उसका अपहरण कर ले गए।
आसपास के लोगों ने अपहरण की जानकारी उसे दी। वहीं इस संबंध में बढ़पुरा थानाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी युवकों की गिरफ्तार के साथ ही युवती का का पता लगाने में जुटी हुई है। दावा किया जल्द ही युवती को मुक्त करा लिया जाएगा।
सरेशाम अपराधियों से मुठभेड़, दो दबोचे
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश टाकीज के पास मुखबिर की सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
गुरुवार की शाम को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि कुछ अपराधी किस्म के युवक प्रकाश टाकीज के पास मौजूद हैं। इसी सूचना पर मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी धर पकड़ के लिए उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देखकर युवकों ने क्राइम ब्रांच टीम के ऊपर फायरिंग कर दी।
इसमें क्राइम ब्रांच टीम बाल-बाल बची। बल प्रयोग करते हुए पुलिस टीम ने दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी मौके पर फरार हो गए। शहर के प्रमुख स्थान पर फायरिंग होने से सनसनी फैल गई।
समाचार लिखे जाने तक क्राइम ब्रांच की टीम पकड़े गए युवकों ने पूछताछ कर रही थी। अधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।