फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार एक लाख लूटे

Sun, 02 Jun 2019 11:49 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोली लगने से घायल अनुज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में कार सवार तीन बदमाशों ने रविवार सुबह बाइक से फूफा को रुपये देने जा रहे युवक को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट ले गए। घायल युवक को एक ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। युवक ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर निवासी अनुज उर्फ बोना पुत्र दलवीर सिंह बाइक से चौबिया क्षेत्र के गोरा दयालपुर निवासी फूफा प्रहलाद सिंह को एक लाख रुपये देने जा रहा था। बसरेहर क्षेत्र के चित भवन भदामई रोड और संतोषपुर घाट के बीच सुबह 10 बजे कार सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और रुपये छीनने लगे। अनुज बदमाशों से भिड़ गया और एक बदमाश को जमीन पर पटक दिया। कार की स्टेयरिंग पर बैठा तीसरा बदमाश युवक को साथियों से भिड़ता देख उतरा और तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद तीनों बदमाश युवक के जेब से रुपये निकालकर भदामई की ओर फरार गए।

थोड़ी देर बाद कार से गुजरे सिरसा गांव के प्रधान स्वतंत्र चौधरी ने युवक को खून से लथपथ देख कार में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान ने युवक के बताए फोन नंबर पर परिजनों को भी सूचना दी। अनुज के चचेरे भाई प्रदीप यादव ने बताया कि दो बदमाशों को भाई ने पहचान लिया है। उधर, थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अनुज हत्या के एक मामले में आरोपी है। कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा है। उसकी जमीन के विवाद में रंजिश है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है, फिर भी मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें