फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी छात्र की तबियत खराब होने से मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:52 PM IST
औरैया
विज्ञापन
घर में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एरवाकटरा(औरैया)। क्षेत्र के गांव नगला वरहा निवासी एक बीटीसी का छात्र पनकी कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अचानक उसकी तबियत खराब हुई और उसे हैलट अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव जब घर आया तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बरहा निवासी मोहित त्रिपाठी(25) पुत्र रमाकांत त्रिपाठी का इसी साल बीटीसी में चयन हुआ। उसका प्रवेश अंकिता देवी महाविद्यालय आगरा में हुआ। मगर मोहित रतनपुर कानपुर में रह रहे अपने पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। बाकी परिवार गांव में ही रहता है। शुक्रवार को वह वहां अकेला था।

अचानक ही मोहित की हालत बिगड़ी और उसने अपने चाचा को गांव में फोन किया और बताया कि उसकी तबियत खराब है। इस पर गांव के लोग कानपुर रवाना हो गए। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहित मां-बाप का इकलौता बेटा था। शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें