फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी, घायल

Mon, 18 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अडूपुरा में बाइक से जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी और वह वहीं गिर गया। ग्रामीण आए तो हमलावर भाग गए। युवक को सीएचसी से सैफई पीजीआई भेज गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भरथना क्षेत्र के गांव नगला मुलू साम्हों व हाल पता कोकपुराशाला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जयराम सिंह सोमवार सुबह अपने घर से बाइक पर निकला था। दोपहर करीब दो बजे अपनी ससुराल सैफई थाना क्षेत्र के गांव कथुआ जा रहा था। जैसे ही वह गांव अडूपुरा के पास पहुंचा। तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके हाथ में लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पडे़। जिससे हमलावर भाग गए।  लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घायल जितेंद्र ने बताया कि उसने अपनी एक गाय व भैंस एक लाख रुपये में बेची थी। उसका रुपया लेने के लिए वह अछल्दा गया था। गांव के कुछ लोगों से उसका लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका कहना था कि इसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने उसको गोली मारी है। हमलावर उसकी जेब में पड़े तीन हजार रुपये भी लूट ले गए।एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। छानबीन कर रही है। अभी पीड़ित की ओर से कोई  तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें