फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने धान से भरा ट्रक लूटा

Tue, 30 Oct 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पीड़ित चालक-क्लीनर। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना चौबिया क्षेत्र के इटावा-फ र्रुखाबाद मार्ग पर सोमवार रात बोलेरो सवार छह असलहाधारी बदमाशों ने चालक-परिचालक को बंधक बनाकर धान लादकर ट्रक लूट लिया। औरैया (अछल्दा) के इटेली गांव के बाहर चालक-परिचालक को फेंककर बदमाश फरार हो गए। शिकायत दर्ज कराने के लिए ट्रक मालिक और फर्म मालिक चौबिया और अछल्दा थाने के चक्कर काटते रहे। मंगलवार सुबह पुलिस ट्रक के चालक को थाने में बैठाए हुए हैं और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात 8:30 इटावा मंडी के बृजेश इंटरप्राइजेज फ र्म से 591 बोरी धान लादकर चालक चकरनगर के गनियावर निवासी सुमित कुमार हेल्पर आकाश के साथ ट्रक लेकर निकला था। उसे धान को कैमरी नूर राइस मिल बिलासपुर रोड, जिला रामपुर पहुंचाना था। कर्री चौकी से 1 किलोमीटर पीछे  पशु बाजार के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो ने ओवरटेक करते हुए चालक को ट्रक रोकने पर विवश कर दिया। ट्रक के रुकते ही बोलेरो में सवार छह बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ट्रक के चालक व परिचालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर अपनी बोलेरो में डाल लिया। इसके बाद ट्रक को लूट लूटकर ले गए। बदमाशों ने चालक सुमित के पास रखे 10000 व मोबाइल भी लूट लिया। बाद में बदमाशों ने चालक एवं परिचालक को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव इटेली  के पास हाथ-मुंह बांध कर फेंक दिया और फरार हो गए।  

ट्रक के चालक व परिचालक बंधन खोलकर किसी तरह इटेली गांव पहुंचे और पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की मदद से सुमित कुमार ने सूचना ट्रक मालिक मकसूदपुरा निवासी चंद्र मोहन पुत्र विश्वनाथ को दी। ट्रक मालिक ने इसकी जानकारी बृजेश इंटरप्राइजेज को दी और दोनों फर्म के लोग चौबिया थाने पहुंचे। चौबिया पुलिस ने उन्हें घटना क्षेत्र औरैया के अछल्दा का बताया। इसके बाद दोनों अछल्दा थाने पहुचे तो वहां पुलिस ने चौबिया क्षेत्र की घटना बता दी। रात भर ट्रक मालिक व फ ॉर्म मालिक  परेशान रहे।
विज्ञापन


बाद में मंगलवार सुबह वे लोग परिचालक आकाश को लेकर चौबिया थाने पहुंचे। इसके बाद चौबिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
फ ार्म मालिक बृजेश यादव ने बताया गाड़ी में लदे हुए धान की कीमत 366000 है। ट्रक चालक सुमित ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह के करीब थी। बदमाश काफी देर तक उसे इधर-उधर घुमाते रहे बाद में इटेली गांव के पास फेंक कर फरार हो गए।

एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्हाेंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें