फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने तमंचा लगा कर भाई-बहन को लूटा

Fri, 12 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखना कस्बे से दावत खाकर अपनी बहन के साथ बाइक से गांव लौट रहे एक युवक को दो बाइकों पर सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से जेवर, नकदी तथा बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के गांव नीलदेवता निवासी सर्वेश यादव की पुत्री की शादी लखना कस्बे के एक मैरिज होम में थी। समारोह में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे।

इटैली अछल्दा निवासी देवेंद्र कुमार की पत्नी सुमन शादी में शामिल होने के बाद अपने चचेरे भाई विपिन कुमार पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक से रात करीब नौ बजेे मायके नीलदेवता जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


जैसे ही भाई-बहन दाउदपुरा गांव के पास से मुड़कर अपने गांव की ओर चले तभी दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने अपनी बाइक उनकी गाड़ी के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। बाइक से उतरे लुटेरों ने भाई की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। फिर उसके साथियों ने सुमन के पास से चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमकी तथा नकदी लूट ली।

बाद में लुटेरे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद विपिन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना लवेदी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

लूट की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रभारी एसओ लवेदी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें