फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला नत्थे में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोश

Fri, 12 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ क्षेत्र के नगला नत्थे में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में बसपाई और ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जसराना ने दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगला नत्थे में गांव के बाहर लगी अंबेडकर प्रतिमा के पास से लोग गुजरे तो उसे क्षतिग्रस्त देख उनमें आक्रोश भड़क गया। बसपा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल व डा. ज्ञान सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह के अलावा काफी संख्या में भीड़ पहुंच गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष खैरगढ़, एसडीएम जसराना अमित सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बसपा नेताओं के साथ ग्रामीणों से बात की। नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन के बाद ही लोग माने। उन्होंने कहा कि किसी सिरफिरे की हरकत है। प्रतिमा के लिए फाउंडेशन और ऊंचा बनाया जाएगा। बसपा नेताओं ने पूरे घटनाक्रम से पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर आगरा व अलीगढ़ मंडल व एमएलसी सुनील चित्तौड़ को भी अवगत कराया। इसके बाद एडीएम कर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र निमेष, टीटू प्रधान, त्रिलोकचंद्र कुशवाह, लोकेश कुमार, अनिल कुमार डब्बू, सोनू भारती, वीरी सिंह आनंद, सुरजीत कुमार आदि शामिल थे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल महानगर उपाध्यक्ष केडी जाटव एवं वीरेंद्र सुमन के नेतृत्व में नगला नत्थे पहुंचा। उन्होंने प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके सख्त कार्रवाई की मांग की। रोष व्यक्त करने वालों में जगन सेठ, डा. बारेलाल, बॉबी राजपूत, प्रमोद सैनी, सुनहरीलाल, रनवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामप्रकाश, राधाकिशन, विजेंद्र  आदि शामिल थे। जाटव महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील जाटव ने कहा कि नगला नत्थे में साजिश के तहत बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ा है। सपा सरकार में यदि बाबा साहब की प्रतिमाओं को तोड़ना बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। देवराज जाटव,एनके, राजेंद्र सिंह जाटव, हरीशचंद्र, आलोक, प्रमोद, राजू, योगेंद्र सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें