फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fri, 16 Nov 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मिथुन दुबे, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के बरीपुरा गांव के पास एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बुधवार रात को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


बसरेहर कस्बा निवासी मिथुन कुमार दुवे (24) पुत्र रविंद्र कुमार दुबे जियो सिम बेचने का काम करता था। वह बुधवार को अपनी कंपनी के साथी संजय श्रीवास्तव पुत्र शिव कुमार श्रीवास्तव निवासी घटिया अजमत अली के साथ क्षेत्र में सिमों की सप्लाई करने के लिए बाइक से निकला था। रात करीब नौ बजे दोनों बसरेहर लौट रहे थे। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बरी के पास सर्विस रोड पर वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों रोड पर जा गिरे।

बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इस हादसे में मिथुन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर संजय के परिजन पीजीआई पहुंचे बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर ले गए। पुलिस ने मिथुन के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें