फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर भिड़े बाराती-जनाती, फायरिंग से एक घायल

Sat, 12 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर। निबाड़ीकला गांव में शुक्रवार रात को शादी में डीजे पर डांस को लेकर बाराती- जनातियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी का मामला हाथापाई तक पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। छरें लगने से एक युवक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंचे सिपाहियों के सामने मारपीट होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही है। इधर, थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि गोली नहीं चली। सिर्फ मारपीट हुई है। किसी पक्ष ने मामला नहीं दर्ज कराया है।

विज्ञापन


निबाड़ीकला गांव में रहने वाले विजय दुबे की लड़की की शादी बकेवर के पास स्थित ग्राम बल्लमपुरा निवासी अशोक दीक्षित के पुत्र प्रवीन के साथ हुई थी। शादी का कार्यक्रम नारायण गेस्ट हाउस निबाड़ीकला में थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बारात आने पर कुछ लड़के डीजे पर तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करने लगे तो डीजे वाले ने समय अधिक होने पर डीजे बंद कर दिया। बारात पक्ष के युवक डीजे बजाने वाले से झगड़ने लगे व कुर्सियां उठाकर डीजे के फ्लोर पर मारकर फ्लोर तोड़ने लगे तो लड़की पक्ष के लोग ने मना किया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया है। कहासुनी का मामला बढ़ते ही बारात में आए युवकों व लड़की पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इसी बीच अराजतकत्वों ने फायरिंग कर दी। बारात में आए एक युवक सत्यम तिवारी निवासी ग्राम बल्लमपुरा गोली लगने से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सूचना के बाद पहुंचे थाने के सिपाहियों के सामने मारपीट होती रही, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बकेवर आलोक राय का कहना है कि  फोर्स के पहुंचने से पहले ही झगड़ा करने वाले व फायरिंग करने वाले दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस को मौके से करीब आधा दर्जन चले हुए कारतूसों के खोखे मिले।  किसी पक्ष की ओर से कोई मामला थाना में दर्ज नहीं करवाया गया है। थाना पुलिस डीजे भी रात्रि में उठाकर थाना पर ले आई। उनका कहना है कि डीजे की कोई परमीशन नहीं थी। घायल युवक सत्यम तिवारी को पुलिस ने महेवा अस्पताल भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें