बता दें की जबसे आईपीएल शुरू हुआ है तब से पुलिस को लगातार सट्टेबाजी की शिकायतें मिल रही थीं। जालौन और कालपी में पुलिस ने कुछ स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन खाली हाथ लौट आई थी। सटीक सूचना पर शुक्रवार शाम स्वाट टीम प्रभारी बृजनेश यादव और कोतवाली एसआई मुकेश कुमार की टीम ने चुर्खी बाईपास रोड पर स्थित गौरव यादव के मकान में दबिश देकर ओमप्रकाश पुत्र सीताराम, प्रदीप पुत्र रामशरण, वीर सिंह पुत्र बरजे कुशवाहा और गौरव यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि चारों लोग मोबाइल का अॉनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। लोग इनसे मोबाइल पर ही संपर्क करते थे। छह ओवर के सेशन में कितने रन बनेंगे और विकेट गिरेंगे पर सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों के पास से कीमती मोबाइल, कैलकुलेटर और रुपये भी बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि कुछ सट्टा लगाने वालों के भी नाम पता चले हैं। जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।