फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदे डंपर में घुसी कार, ड्राइवर की मौत

Thu, 24 Jan 2019 12:03 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर डंपर में घुसी कार। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झपकी ने ड्राइवर को काल के गाल में ढकेला। यह वाक्या बुधवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के खरगपुर सरैया के पास का है। जहां गिट्टी लदे डंपर में पीछे से घुसी कार में सवार ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बल्लभगढ़ से लखनऊ जा रही कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना की जानकारी घायलों व मृतक के परिजनों को दी गई है।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह 5:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगपुर सरैया के समीप चैनल नंबर 127 पर पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने  सड़क के किनारे  खड़े डंपर में  टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर लगभग 50 फीट आगे खिसकता हुआ चला गया। सूचना पर पहुंचे  मोबाइल सुरक्षा बैन के कर्मचारियों ने सभी घायलों को निकाल कर  सैफई मेडिकल कालेज भेजा। रास्ते में कार के चालक सुशील कुमार पुत्र हंसराज की मौत हो गई। सुशील नाई नगला खुदा दादपुर थाना हसनपुर पलवल, हरियाणा का रहने वाला था। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कार में बल्लभगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र राज बहादुर उनकी पत्नी सुनीता एवं अन्य गोलू घायल हो गए।  घायलों का इलाज सैफई के मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस का अनुमान है कि कार के चालक को झपकी आई होगी। इस कारण यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें