फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक ने सिपाही से की मारपीट, गया जेल

Thu, 08 Jun 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पिटाई का शिकार ‌‌स‌िपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के सीओ चौराहे के पास ड्यूटी कर रहे सिपाही को एक आटो चालक ने पीट दिया। सिपाही ने उससे रोड के किनारे सवारियां उतारने को कहा था। इस पर वह नाराज हो गया। इसके बाद सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सिपाही की अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। मारपीट होते देख अन्य पुलिस कर्मी आ गए। उन्होंने चालक को पकड़ लिया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आटो चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस समय शहर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है। इस व्यवस्था के लिए कोतवाली में तैनात सिपाही राम कृष्ण सिंह की ड्यूटी सीओ सिटी कार्यालय चौराहे पर लगाई गई है। बुधवार की शाम को राम कृष्ण ड्यूटी पर था। तभी आटो चालक गोविंद कुमार गुप्ता निवासी फ्रेंड्स कालोनी अपना आटो लेकर सीओ चौराहे पर पहुंचा और बीच रोड पर आटो खड़ा कर सवारियां उतारने लगा। ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम कृष्ण ने उससे किनारे आटो खड़ा कर सवारियां उतारने के लिए कहा तो इसी बात पर आटो चालक नाराज हो गया। उसने आटो से उतरकर सिपाही के साथ मारपीट कर दी ।

मारपीट में सिपाही की अंगुलियों में फ्रैक्चर हो गया। आटो चालक की सिपाही के साथ मारपीट होते देख उसके साथी आ गए और आटो चालक को पकड़ लिया। सिपाही राम कृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने गोविंद गुप्ता के खिलाफ मारपीट करने सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। कोतवाल जीवा राम यादव ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गोविंद गुप्ता को जेल भेज दिया। उधर आटो चालक गोविंद गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में आटो चालकों ने हड़ताल करने का प्रयास किया लेकिन बाद में कुछ आटो चालकों के समर्थन न देने के कारण हड़ताल नहीं हो  सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें