फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा करने का प्रयास

Wed, 04 Apr 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पकडे़ गए बाइक सवारों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव उनवा संतोषपुर में घर के बाहर जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाडे़ अगवा कर लिया। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोेग दौड़ पडे़। उन्होंने अगवा कर ले जा रहे बाइक सवारों को पकड़ कर युवक को छुड़ा लिया। बाद में गांव के लोगों ने दोनों की धुनाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और  दोनाें को गांव वालों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव उनवा संतोषपुर निवासी बृज किशोर शाक्य पुत्र महेश चंद्र शाक्य बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के बाहर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार दो लोग उसके पास पहुंचे और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। बृज किशोर कुछ समय नहीं पाया। जब वह बाइक को भगाने लगे तो अनजान लोगों ले जाने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े । लोगों ने घेरा बंदी कर बाइक सवारों को पकड़ लिया । बीएसएफ का जवान ओविंद सिंह ने तुरंत ही बाइक की चाभी निकाल ली और बाइक सवार युवकाें को पकड़ लिया। गांव के लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। ओविंद के अलावा बृज किशोर के भाई राहुल ने इसकी जानकारी यूपी 100 के अलावा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 की टीम के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के साथ बाइक को कब्जे में ले लिया। एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी कि मामला क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें