फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत अफसरों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास

Sun, 02 Dec 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शनिवार रात चेकिंग कर रहे एसडीएम, खनन अधिकारी और यात्री कर अधिकारी को एक ट्रक चालक ने कुचलने का प्रयास किया। तीनों अफसर बाल-बाल बचे, लेकिन तमाम नाकेबंदी के बावजूद उस ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका। इस घटना के बाद भी अफसरों ने अभियान चालू रखा और मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले 31 ट्रकों व डीसीएम को सीज किया।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय गेट पर देर रात 11 बजे एसडीएम इंद्रजीत सिंह, खनन अधिकारी मनीष यादव और यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) अरविंद जैसल पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। पुलिस ने अपना वाहन सड़क के बीच खड़ा कर सहसों थाना क्षेत्र की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रकों को रुकवाकर चेकिंग शुरू की। इस बीच एक ट्रक चालक ने तीनों अफसरों पर ट्रक चढ़ाना चाहा, लेकिन पहले से ही चौंकन्ने अफसरों ने अपने को बचाते हुए एक किनारे किया।

एसडीएम ने अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचना देकर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ने के निर्देश दिए, पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

इस दौरान आपाधापी के बीच अन्य चालक भी अपना ट्रक छोड़कर भाग गए। अफसरों ने मौरंग लगे पांच ट्रकों को सीज कर चकरनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिर टीम सहसों थाना क्षेत्र के तहत चंद्रहंसपुरा गांव पहुंची। यहां 27 ट्रकों को अवैध रूप से मौरंग ले जाने व ओवरलोडिंग में सीज किया गया। एसडीएम ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक ट्रक ने उन्हें रौंदने की कोशिश की, लेकिन अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें