फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे का अपहरण करने वाला मामा व उसका साथी गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
demo - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव से दो दिन पहले अगवा हुआ बालक मिल गया है। पुलिस ने बालक के मामा सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रतनपुरा गांव निवासी सुधीर की पत्नी गिरिजा देवी का मौसेरा भाई जसवंत नगर थाना क्षेत्र के धनुआ खेड़ा निवासी भूरेे यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को गिरिजा देवी का चार साल का बेटा देव कुमार घर के बाहर खेल रहा था।

इस दौरान भूरे उसे लेकर गायब हो गया। इस पर गिरिजा देवी ने उसके खिलाफ बेटे को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सूचना मिली कि भूरे जसवंत नगर के धरवार इलाके में छिपा है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने छापेमारी कर उसके कब्जे से बालक को छुड़ा लिया। मौके से भूरे व उसके साथी प्रदीप तोमर को हिरासत में ले लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ की जा रही है। अपहरण करने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। बालक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें