फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आरोपी कल्लू गुप्ता।
विज्ञापन
भरथना पुलिस ने कस्बे के बहुचर्चित संगीता दोहरे हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी महावीरनगर भरथना निवासी अरविंद उर्फ कल्लू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पत्नी की नाराजगी के कारण उसने सहयोगी के साथ मिलकर प्रेमिका संगीता की हत्या की थी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नग्नावस्था में नहर में फेंका था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि संगीता दोहरे के साथ उसके संबंध शादी से पहले थे। वह उसे अपने साथ घर पर रखने की जिद करती थी। जिसकी वजह से उसकी पत्नी रूबी मायके चली गई थी। इससे परेशान होकर उसने अपने मित्र अकरम के साथ मिलकर15 जून की रात संगीता की हत्या कर दी थी। शव को मल्हौसी पुल के समीप नहर में डाल दिया था।  उसके कपड़ों को भी जला दिया था। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अरविंद मंगलवार को कहीं भागने की फिराक में भरथना रेलवे स्टेशन के समीप खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें