फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, लेफ्टिनेंट जिंदा जले

Mon, 25 Jun 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट राहुल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार में आग लग जाने से आर्मी लेफ्टिनेंट राहुल यादव (23) की जलकर मौत हो गई। एलपीजी किट लगी कार खुद राहुल यादव चला रहे थे। उन्हें कुछ पलों के लिए लगी झपकी हादसे का कारण बन गई। परिवार के चार और लोगों को पीछे कार से आ रहे रिश्तेदारों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला। चारों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। लेफ्टिनेंट परिवार के साथ भागवत कथा में शामिल होकर फर्रुखाबाद से लौट रहे थे।      
विज्ञापन


इटावा के अशोक नगर निवासी गल्ला आढ़ती राधाकृष्ण यादव के पुत्र राहुल यादव बटालियन 605 में लेफ्टिनेंट थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। वह 23 जून को ही छुट्टी पर घर आए थे। पिता ने फर्रुखाबाद के घटिया घाट पर भागवत कथा का आयोजन कराया था। रविवार को वहां पर भंडारा था। राहुल परिवार के साथ भंडारे में शामिल हुए।

इसके बाद शाम को वह वैगनआर से मां मनोज कुमारी, बुआ मीरा देवी, भाभी रीना देवी व भतीजे हर्षित के साथ वापस इटावा के लिए चले थे। उनके पीछे अपनी कारों से अन्य रिश्तेदार भी आ रहे थे। रात करीब 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गांव चौपुला के पास राहुल को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल, फिर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसा होते ही कार में आग लग गई। पीछे से आए रिश्तेदारों ने कार के शीशे तोड़कर तीनों महिलाओं और बच्चे को बाहर निकाला। राहुल सीट में फंसे रह गए और आग से जलकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई भेजा, जहां सबकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें