फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टेम्पो में भिंड़त में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर टेेंपो में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। गाड़ी को छोड़कर कार सवार भाग निकले।
विज्ञापन


रविवार की शाम को एक टेेंपो इटावा से सवारियां लेकर उदी मोड़ के लिए निकला। कामेत के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार रामरतन व रामदास पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी नगला गौर थाना बढपुरा रेशम देवी पत्नी श्रीकृष्ण निवासी हनुमान नगर भिंड , दीपमाला पत्नी संजय व अजय पुत्र संजय निवासी चतुर्वेदी नगर भिंड घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी बढ़पुरा सतीश राठौर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी लोग कामाख्या देवी के दर्शन कर वापस कर आए थे सभी लोग नगला गौर जारहे थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें