फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक के आवास पर पथराव, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। स्टेशन अधीक्षक के आवास पर गुरुवार रात को अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। स्टेशन अधीक्षक ने मुख्य दरवाजा खोला तो दो लोग स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने इसकी मौखिक सूचना जीआरपी को दी। हालांकि अभी तक लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना का आवास रेलवे कॉलोनी में है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 8.50 बजे के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास से ईंटें घर के दरवाजे पर फेंकीं गईं। वे बाहर आए तो दो युवक स्कूटी पर जाते हुए दिखाई दिए। स्टेशन अधीक्षक के सरकारी आवास पर बीते पौने दो माह के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 जून रात्रि को आवास पर पथराव हो चुका है। दूसरी बार घटना को निशाना बनाए जाने से उनका पूरा परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें