फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर कारें डिवाइडर से टकराई पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर अलग अलग स्थानों पर दो कारें डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कारों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सड़क हादसों में सात लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई भिजवाया।

पहली घटना चौबिया थाना क्षेत्र में नगला बरी के पास हुई। दिल्ली निवासी संजीव अरोड़ा अपनी पत्नी मेघा के अलावा चालक राज कुमार के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे थे जैसे ही उनकी कार नगला बनी के पास पहुंची तभी अचानक चालक को नींद का झोका आ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। दूसरी घटना उनवा के पास हुई। फरीदाबाद निवासी अंकित कालरा अपने दोस्त शोएब के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी उनकी कार भी डिवाइडर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पीजीआई भिजवाया।
विज्ञापन



तीसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहे के पास हुई जहां तेजी से आ रही एक बोलेरो का टायर अचानक पंचर हो गया। बोलेरो अनियंत्रित हो गई और एक बाइक सवार के अलावा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार राम वीर पुत्र नेकराम निवासी नगला खादर थाना इकदिल के अलावा उसकी पत्नी वर्षा घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को मामले चोटें आई जो बिना ही उपचार के अपने घरों को चले गए। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौबिया गांव में दो बाइकों की भिंडत में एक बाइक पर सवार कल्याण सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी बिजौली ग्वालियर व कृष्ण कुमार पुत्र अवध नारायण निवासी चरवा थाना चौंखा जिला कौशांबी घायल हो गए।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी जिससे चालक रामाधार पुत्र वीरेंद्र निवासी बेटाहारी हरदोई घायल हो गया। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव सराय जलाल के पास बाइक के फिसलने से बाइक सवार सौरभी पाठक पुत्र राम किशोर निवासी नगला गौर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात घायल हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर गांव राजा के बाग के पास बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार रिनी पुत्र अरविंद कुमार निवासी राजा का बाग घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें