फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर के घर के अंदर हत्या, बदबू फैलने पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अहेरीपुर।
बकेवर थाना के कस्बा अहेरीपुर में एक किन्नर की मकान के अंदर हत्या कर दी गई। हत्यारे मकान में बाहर से ताले लगाकर फरार हो गए। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शनिवार को किन्नर के घर में से दुर्गंध आने पर लोगों को जानकारी हुई। सीओ भरथना, थानाध्यक्ष बकेवर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में निबाड़ी रोड के पास हनुमान मंदिर के पीछे एक मकान से शनिवार शाम दुर्गंध आने लगी। मकान में बाहर से ताला लगा था। मकान रजनी नाम के किन्नर का था। लोगों को बंद मकान में किसी लाश होने की आशंका हुई। लोगों में सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। सूचना मिलने समय सीओ भरथना विकास जायसवाल, थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में अंदर जाने के लिए मुख्य गेट पर एक ताला लगा था। उसके बाद बरामदा जिसमें ग्रिल लगी थी। उस ग्रिल की ओर गेट में ताले लगे थे। पुलिस को ताले तोड़ने में करीब 20 से 30 मिनट लगा। तब पुलिस शव तक पहुंची। शव सड़ा गला कमरे के अंदर चारपाई पर पड़ा था। कमरे के अंदर पुलिसकर्मी दुर्गंध के कारण खड़े नहीं हो पा रहे थे। शव देखने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला या मुंह दबाकर की गई है। क्योंकि आसपास खून के निशान नहीं पाए गए। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना होने से कोई जाहिरा चोट का निशान नजर नहीं आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

- किन्नर की हत्या, दुर्गंध फैलने पर पहुंची पुलिस
- अहेरीपुर गांव में हुई वारदात
- घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए हत्यारे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें