फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर लाखों के जेबर व नकदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निबाड़ीकला।
बकेवर थाना क्षेत्र के इंद्रापुर गांव में सोमवार रात बदमाशों ने एक मकान में नकब लगाकर दो लाख नकदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया। परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह जगने पर हुई। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा था और दीवार में नकब लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंद्रापुर गांव निवासी श्रीकृष्ण सोमवार रात को परिवार सहित घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर उनके घर के पीछे वाले दो कमरों में नकब लगाकर प्रवेश कर गए। कमरे में रखे दो लाख रुपये नगदी समेत करीब पांच लाख के जेवर चुरा ले गए। पिछले हफ्ते श्रीकृष्ण की पुत्री शकुंतला ससुराल से घर आई थी। उसके जेवर भी चोर चुरा ले गए। श्रीकृष्ण ने बताया कि जब सुबह सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। दीवार में नकब लगी देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। श्रीकृष्ण खेती करता है। अहेरीपुर पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



-नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
- इंद्रापुर गांव में हुई चोरी की वारदात





फोटो नंबर 19 इंद्रापुर गांव में दीवार के पीछे लगा नकब।
20- चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें