फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महिला नेता को भेजे अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला स्तरीय एक नेता ने चार लोगों के खिलाफ उसकी फेसबुक आईडी से फोटो लेकर अन्य फोटो के साथ जोड़कर अश्लील मैसेज भेजने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सपा महिला सभा की जिला स्तरीय एक नेता ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ लोगों ने उसके फेसबुक अकाउंट से फोटो निकाल ली। उसे अन्य गलत फोटो के साथ जोड़कर एलबम बनाया गया और उसे सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया है। ये मैसेज महिला सपा नेता के पास दो दिन से आ रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने वरुण शर्मा, परवेज चौधरी, विक्रांत व राहुल मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वही, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महिला नेता के साथ इस तरह का कार्य निंदनीय है। यह महिला नेता को बदनाम करने की साजिश है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


- चार पर रिपोर्ट, फेसबुक आईडी से निकाली फोटो, दूसरी फोटो के साथ जोड़कर की वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें