फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन के लौट आई बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
वर पक्ष पर शादी के चढ़ावे में नकली जेवर लाने का आरोप लगाकर वधू पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। तीन दिन तक लखनऊ में पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन लौट आई।

बकेवर निवासी भाजपा नेता के पुत्र की बारात लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गई थी। गेस्ट हाउस में वरमाला के बाद लड़के के पिता ने बाकी रुपये न देने तक दूल्हे को ब्याह के लिए भेजने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या पक्ष ने वर पक्ष पर चढ़ावे में नकली जेवर लाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी और मारपीट होने लगी। गोसाईगंज पुलिस ने गेस्टहाउस पहुंच कर दूल्हा, उसके पिता सहित एक दर्जन लोगों को पकड़ लिया। बारात में गए भाजपा नेताओं ने साथियों से संपर्क कर मामला सुलझाने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। बिना शादी के ही बारात तीन दिन बाद लौट आई।

- वर पक्ष पर नकली जेवर लाने का आरोप
- मारपीट के बाद थाने में हुआ समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें