फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ अभद्रता करने के पांचो आरोपी गिरफ्तार ...

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा व आसपास के क्षेत्र में खेतों में लगी आग की सूचना पर पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया के साथ अभद्रता करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को लवेदी थाना क्षेत्र के गांव दरगापुरा के आसपास क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई थी। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू करने के साथ दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम देरी से आने से आने पर लोगों में नाराजगी थी। तभी विधायक सावित्री कठेरिया मौके पर पहुंचीं तो गुस्साएं लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। उनकी कार पर डंडे भी मारे। विधायक सावित्री कठेरिया की थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दरगापुरा निवासी सौरभ यादव , शिवम यादव पुत्र तालेश सिंह प्रवीन कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव, यदुवीर सिंह यादव पुत्र अमर सिंह यादव, मुकेश यादव पुत्र बलबीर सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसओ लवेदी विनोद कुमार यादव ने दरगापुरा पुलिया के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया कि इनके खिलाफ गालीगलौज, जाति सूचक गालियां देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें