फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर हो रहे जमीन के बैनामा में अनियमितता बरतने पर कुदरैल पंचायत के एक लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बांदा चित्रकूट से लेकर इटावा जनपद के ताखा तहसील के कुदरैल गांव की सीमा पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए इन दिनों ताखा तहसील में किसानों से जमीन खरीदने का कार्य चल रहा है। जमीन के बैनामा को लेकर जिलाधिकारी से लेकर सभी अधिकारी ताखा तहसील पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं और जल्द से जल्द बैनामा कराने के लिए कई कर्मचारियों को ताखा तहसील में लगाया गया है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे बैनामा के इस कार्य की खुद मॉनीटरिंग कर रही हैं और समय-समय पर ताखा तहसील पहुंचकर कर्मचारियों को निर्देश देती रही हैं। कुछ दिन पहले ही तहसीलदार ताखा अरविंद कुमार को उनकी शिथिलता पर ताखा तहसील से हटाकर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह को ताखा तहसील भेजा है। अब जमीन की खरीद-फरोख्त में अनियमितता बरते जाने पर उपजिलाधिकारी ताखा सत्य प्रकाश ने कुदरैल ग्राम पंचायत के लेखपाल जगदीश यादव को भी निलंबित कर दिया है। मामले में एक पेंच और बताया जा रहा है। कुदरैल गांव के एक किसान के खेत में एक कमरा बना था। आरोप है किसान ने लेखपाल से मिलकर उसी जगह रातों-रात एक कमरा और तैयार कर लिया ताकि उसे जमीन का मुआवजा और अधिक मिल सके जबकि सेटेलाइट के सर्वेक्षण में वहां एक ही कमरा दिखाया गया था। इस संबंध में उप जिलाधिकारी ताखा सत्य प्रकाश ने बताया लेखपाल जगदीश कुमार को बैनामा के कार्यों में शिथिलता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल से साठगांठ कर बनाए गए कमरे की जांच पीडब्ल्यूडी के जेई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें