इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शंकरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल व पंचायत घर का ताला तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए। क्षेत्र के गांव शंकरपुर में स्थित प्राथमिक स्कूल व पंचायत घर के चोरों ने गुरुवार रात ताले तोड़ दिए और उसमें रखा सामान चुरा ले गए।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई जब लोगों ने ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी सूचना प्रधान राम शंकर राजपूत को दी। सूचना मिलनेे पर प्रधान मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रधान राम शंकर राजपूत ने बताया कि चोर स्कूल से प्रोजेक्टर, स्पीकर , सिलिंडर, भगौना, मिडडे मील का सामान कुर्सियां चुरा ले गए। पंचायत घर से तीन पंखे, चेयर, पाइप व अन्य सामान चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर करीब 80 हजार का सामान चुरा ले गए हैं।