फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट विवाहिता के पिता ने दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद निवासी मंगली प्रसाद पुत्र गंगा दीन ने पुत्री नेहा की शादी बसरेहर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र शिवशंकर के साथ की थी। उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुसरालीजनों ने नेहा को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। मंगली प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगाेें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला चकरनगर थाने में दर्ज कराया गया है। डाक बंगला निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी सुनील कुमार के साथ हुई थी। उसके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


- घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें