फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार व टावर काटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 11:26 PM IST
इटावा
विज्ञापन
पकड़े गए चोर और जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊसराहार पुलिस ने बिजली के तार और टावर से सामान चुराने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किया तार और एंगल बरामद हुए हैं। एक डीसीएम भी मिली है। एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना एक बिजली ठेकेदार है। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव किशुनपुरा के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन को चोरों ने निशाना बनाया। गैंग के सदस्य करीब एक माह तक सामान काटकर ले जाते रहे। ग्रामीणों को बताया कि यहां से लाइन हटाकर दूसरी जगह लगाई जा रही है। चोर पूरा टावर और तार काट ले गए। बिजली आपूर्ति ठप होने पर अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। ऊसराहार थाने में 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि चोर बिजली के तार कहीं बेचने की फिराक में हैं। वह डीसीएम में सामान लाद रहे हैं। इस पर पुलिस ने उदयपुरा ईंट भट्ठे के पास छापा मारकर छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी भाग गए। पकडे़ गए चोरों ने अपना नाम महेश चंद्र यादव पुत्र दर्शन सिंह यादव निवासी कोतपुरा करहल, रवि राठौर पुत्र रोशनलाल निवासी गंभीरा करहल, इश्त्यिाक पुत्र मुस्ताक निवासी गाड़ीपुरा कोतवाली इटावा, आशिफ पुत्र रसूले निवासी आजाद नगर टीला इटावा, इमरान पुत्र इकबाल निवासी नखासा इटावा व संजीव कुमार पुत्र शिवराज निवासी नगला मोती थाना कुर्रा मैनपुरी बताए हैं। उनके पास से नगदी और डीसीएम में लादकर जे जाया जा रहा चार टन लोहा बरामद हुआ। उन्होंने भागे साथियों के नाम धर्मवीर सिंह पुत्र रघवीर सिंह निवासी अंडनी थाना करहल मैनपुरी, लाचाति निवासी गाड़ीपुरा कोतवाली इटावा और चिरागुद्दीन पुत्र नूरा पहलवान निवासी गाड़ीपुरा बताए हैं। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता में एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ भरथना विकास जायसवाल भी मौजूद रहे। 
 
 गैंग का सरगना ठेकेदार धर्मवीर फरार
एसएसपी ने बताया कि धर्मवीर सिंह गैंग का सरगना है। वह बिजली विभाग में ठेकेदारी करता है। वह विभाग को लाखों का चूना लगा चुका है। उसने ही चोरी की वादरात को अंजाम दिया। लोगों ने यही समझा कि ठेकेदार काम करा रहा है। जिस कारण लोगों को संदेह नहीं हुआ। वह पूरा सामान बेच लेता उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराकर फिर से रुपया वसूल लेता। ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कराने के लिए विभाग को लिखा जाएगा। तार व टावर चुराने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। वह करहल में भी इसी तरह से चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें