इटावा। जसवंत नगर कस्बे के सब्जी मंडी में छत की टीन काटकर दुकान में घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह दुकान खोलते ही दुकानदार के होश उड़ गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोहल्ला लधुपुरा में रहने वाले रामकुमार गुप्ता पुत्र मुन्नी लाल की दुकान सब्जी मंडी में है। मंगलवार रात चोर छत पर पड़ी टीन काटकर नीचे उतर आए। अलमारी से 50 हजार रुपये व अन्य सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान का शटर उखड़ा देखा तो रामकुमार को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकानदार के अनुसार चोर करीब एक लाख रुपये का नगदी सहित सामान चोरी कर ले गए हैं।