जसवंतनगर(इटावा)। मलाजनी चौराहे के पास से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ। दोनों बाइकें कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई थीं। यह इन्हें लेकर जसवंतनगर की ओर आ रहे थे।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान और उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम को सूचना मिली कि इटावा की ओर से दो बाइक चोर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मलाजनी चौराहे के पास से दो अलग-अलग बाइकों पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन्होंने बाइक भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम विवेक रंजन कुमार पुत्र मुकेश बाबू तथा शिशुपाल सिंह पुत्र सुधीर सिंह निवासी लालपुरा कोतवाली इटावा बताया।
चोरी की बाइकों के साथ चोरों को दबोचा