इटावा। दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर महेरा फाटक के पास सोमवार को ट्रेन से जो बाइक टकराई थी, उसके मालिक की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी के युवक के रूप में हुई है।
सोमवार को उपरोक्त स्थान पर दिन के 11 बजे कानपुर से नई दिल्ली की ओर जा रही 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई थी। इससे एक बड़ा हादसा टला था। आरपीएफ ने बाइक नंबर के आधार पर एआरटीओ के कागजातों में गौरव पुत्र ब्रज बहादुर निवासी मुन्नी का अड्डा थाना फ्रेंड्स कालोनी दर्ज मिला है।
आरपीएफ थाना के एसआाई टीएस चाहर ने बताया एआरटीओ कार्यालय से बाइक सवार के बारे में पता चला। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। आरपीएफ ने घटनास्थल से मिली बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर तीन दिसंबर को अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।