फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते दुकान में उतरे चोर, 20 हजार की नकदी पार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के बल्देव चौराहे पास स्थित बल्देव स्वीट हाउस से रविवार रात चोर गोलक से बीस हजार की नगदी चुरा ले गए। चोर छत के रास्ते से दुकान में घुसे थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई जब दुकानदार ने दुकान खोली। दुकानदार ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बल्देव चौराहे पर लालपुरा निवासी नरेश यादव की मिठाई की दुकान है। रविवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर उनकी दुकान की छात पर पहुंच गए। चोर जीने के रास्ते से दुकान में पहुंच गए और दुकान में रखी गोलक से नकदी पार कर ली। चोर जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से वह भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब नरेश अपनी दुकान पर पहुंचे और गोलक खुली देख दंग रह गए। कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नरेश यादव ने बताया कि चोर उनकी दुकान से बीस हजार रुपये नगद चुरा ले गए। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद ममाला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


- मिठाई की दुकान से 20 हजार की चोरी
- छत के रास्ते दुकान में उतरे चोर, गोलक से निकाले रुपये
- कोतवाली से दो सौ मीटर दूर पर हुई चोरी की वारदात

















फोटो नं 1 - टूटी पड़ी गोलक व जानकारी देता दुकान दार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें