फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई कार के साथ एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढा दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान मल्होसी के पास से लूटी गई कार सहित एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके दो साथी भाग गए।

कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ शनिवार को मल्होसी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाहरपुरा की ओर से उन्हें एक सेंट्रो कार आती दिखी। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार दो लोग भागने लगे। पुलिस ने कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक सैनी पुत्र हरीओम सैनी निवासी गढ़ी मंदिर धसारा थाना अछल्दा बताया। उसने बताया कि कार उसने साथियों मनीष उर्फ शिवम पुत्र जगदीश चंद्र व बाबू यादव पुत्र महेश कुमार निवासी घसारा के साथ मिलकर लूटी थी। कार चालक को बेला थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली के पास फेंक दिया था। कार मिलने पर भरथना पुलिस ने बेला थाने में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि बकेवर थाना क्षेत्र के गांव कंढैया निवासी विपिन कुमार पुत्र रामचंद्र अपनी कार से दोस्त रवि पुत्र निगम चंद्र को छोड़ने शुक्रवार को कानपुर गया था। वह अकेला कार से गांव लौट रहा था तभी रामादेवी चौराहे के पास तीन युवक मिल गए। उन्होंने उससे पनकी तक की लिफ्ट मांगी। पनकी में उन्हें उतारने के लिए जब कार रोकी तो तीनों ने उन्हें दबोच कर कार में बंधक बना लिया और मारपीट कर उनके पास से नगदी और सामान लूट लिया। तीनों लुटेरे कार दूसरे रास्ते से लाए और विपिन को बेला थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली के पास फेंक दिया था। बाद में विपिन ने पुलिस को सूचना दी। पुुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बेला पुलिस ने विपिन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भागे लुटेरों को भी तलाश किया जा रहा है।

- बेला क्षेत्र से लूटी गई थी कार, तमंचा और कारतूस भी बरामद
- कार चालक से लूटपाट कर बेला के पास फेंक दिया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें