फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकार की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेड़ा बुजुर्ग में निरंकार उर्फ कृष्ण कांत की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव में पूर्व प्रधान के घर के कमरे में पड़ा मिला था। इस संबंध में निरंकार के चचेरे भाई माया नारायण चौधरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी कृष्ण कांत उर्फ निरंकार (45) गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। उसका परिवार आगरा में रहता है। वह गांव में पूर्व प्रधान ठाकुर दास जाटव के मकान में पिछले कई साल से रह रहा था। उसका शव मकान के कमरे में पड़ा मिला। उसकी हत्या गला काटकर की गई है। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के संबंध में निरंकार के चचेरे भाई माया नारायण चौधरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी पुलिस हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी है। माना जा रहा है कि हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। घटना स्थल से पुलिस को शराब के खाली पौव्वे भी मिले थे। ऐसा लग रहा कि पहले हत्यारोपियों ने उसके साथ बैठकर शराब पी और बाद में हत्या कर फरार हो गए। सीओ जसवंत नगर उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने के प्रयास में लगी है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग भी हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें