अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। प्रधान पर हमला करने आए तीन में से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है जबकि पीड़ित प्रधान ने प्रार्थना पत्र दिया है।
ग्राम कुंअरा प्रधान आकाश कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर गांव के चौराहा पर कूड़ादान लगवा रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उनमें से एक ने साथियों को उसकी पहचान कराकर कहा यही है जिसको गोली मारनी है।
इतना सुनते ही प्रधान ने यूपी 100 को सूचना दी तो मौके पर आयी पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए। पकड़े गये युवक को पुलिस थाना ले गई। प्रधान ने बताया कि गत एक अगस्त को इन्हीं लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।