फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे ने कीटनाशक पिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। नेशनल हाईवे स्थित सराय मिट्ठे के कि शुनपुर माइनर के पार बाइक छीन रहे दो लुटेरों में एक को पब्लिक ने दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की गिरफ्त आते ही लुटेरे ने कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत बिगड़ते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लुटेरों को पुलिस अस्पताल लेकर आई जहां इलाज कराने के बाद थाने ले गई। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ग्राम विश्ननामई निवासी रामू तिवारी ने तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह अपनी बाइक पर कबाड़ बेचने के लिए बकेवर आ रहा था। नेशनल हाईवे स्थित सराय मिट्ठे के किशुनपुरा माइनर के पास पहुंचा तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से ओवरटेक किया और आगे बाइक लगा दी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छीनने लगे। युवक के शोर मचाने पर राहगीर आए तो दोनों बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के आते ही लुटेरे ने अपनी पेंट की जेब से कीटनाशक निकाला और पी लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई उपचार के बाद उसे थाने ले आई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राय ने बताया कि पूछताछ में लुटेरे ने अपना नाम आदर्श प्रिय गौतम पुत्र भोपाल सिंह निवासी मनियामऊ थाना इकदिल बताया है।

उसके पास से मिली बाइक चोरी की है। कीटनाशक पीने के बाद आदर्श को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद उसको दोबारा से थाने लगाया गया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आदर्श अपने साथी के साथ मिलकर बाइक लूटने का काम करता है। उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश ने कीटनाशक पीया
- हालत बिगड़ने पर पुलिस ने जिला अस्पताल ले गई
- नेशनल हाईवे पर बाइक लूटते हुए लोगों ने दबोचा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें