फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान के ताले तोड़ 40 हजार रुपये चोरी

Wed, 13 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर कस्बे में सराफा दुकान में चोरी घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने सराफा कारोबारी की दुकान को  निशाना बनाया।  चोरी के इरादे से चैनल व शटर के ताले तोड़ उसकी दुकान में दाखिल हो गए।  सबेरा हो जाने पर बदमाश नगदी समेट कर भाग निकले। चोरो की संख्या 7-8  बताई गई है।
विज्ञापन


कस्बा में मोहल्ला मोहन की मड़ैया सिरसा नदी पुल समीप रोड स्थित राधा स्वामी ज्वैलर्स दुकान को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे नदी में कूदकर दुकान पर पहुंच गए। चोरों ने दुकान के अंदर प्रवेश के लिए पहले दरवाजे पर लगे लोहे के चैनल में जड़े चार तालों को तोड़ा फिर शटर में जड़े दो ताले चटकाए। गुप्ती तालों को खोल नहीं सके तो लोहे के बेलचे से दीवार में जड़ी कीलों को काटकर चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने गोलक में रखी नगदी कब्जे में ली। फिर दुकान में रखी लोहे की तिजोरी को खोलने के लिए एक ताला काटा।  गुप्ती लॉक खोलने के लिए कुंडों में बेलचे से चोटे लगाई। 

जिसकी आहट दुकान के पड़ोसी कमलेश कुमार को लगी। उसने छत से नीचे देखा और आवाज लगाई। चीखपुकार सुन सबेरा होने पर चोर भाग खड़े हुए। दुकान स्वामी सर्वेश कुमार ने बताया कि गोलक में दुकानदारी की रखी नगदी करीब 40 हजार रुपये निकालकर चोर रफूचक्कर हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। सीसीटीवी में चोरों की संख्या में 8 दिखाई दिए। वे सभी सफेद कुर्ता पाजामा और मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। हाथों में लोहे के बेलचे लाठी पकड़े हुए साफ दिखाई दे रहे थे। एक चोर का मुंह खुला था। वह  लोअर और चश्मा पहने साफ नजर आ रहा है।  वहंा पर एक काले शीशे चढ़ी स्कार्पियो भी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें