इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने व तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बल सिंह निवासी सरमन सिंह ने पुत्री शिल्पी की शादी गाजियाबाद जिले के जमाइपुर गांव निवासी विकास पुत्र सोन पाल के साथ की थी। शादी के बाद शिल्पी के ससुराल वाले उससे दस लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विकास ने शिल्पी के सिर पर तमंचा रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिल्पी की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।