फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरो में ताले लगाकर आरोपी फरार, गांव में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ग्राम भैंसान में पुरानी रंजिश में की गई किसान की हत्या के बाद दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। उधर आरोपी घर में ताले लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है।

ग्राम भैंसान में मंगलवार सुबह 6 बजे अखिलेश उर्फ बुद्धू (35) अपनी पत्नी मगन श्री के साथ बाजरे के खेत में निराई कर रहा था। तभी गांव के ही दर्शन सिंह, उसके पुत्र सौरभ, गौरव, अमित वहां पहुंचे। उन्होंने अखिलेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने आई पत्नी को भी मारापीटा था। क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार ने बताया कि इस मामले में टीमें बनाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। आरोपी घर में ताले लगाकर फरार हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

- भैंसान में गोली मारकर की गई थी किसान की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें