इटावा। अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने रविवार देर शाम को दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से शराब के 45 क्वार्टर मिले हैं।
लखना चौकी पुलिस प्रभारी रमा शंकर उपाध्याय ने बताया कि नहर पटरी पर रंगे ठाकुर के मकान के पास एक युवक को पकड़ा है। उससे 25 क्वार्टर शराब बरामद की है। युवक ने अपना नाम राहुल सिंह पुत्र राम नरेश निवासी पुराना नहर पुल लखना बताया है।
इसी प्रकार महेवा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि अहेरीपुर रोड स्थित बंबे के पास एक युवक को 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ने अपना नाम बबलू पुत्र नत्थू खां निवासी ग्राम निवाड़ी खुर्द, थाना बकेवर बताया है।